उषा प्रियदर्शी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकातउषा प्रियदर्शी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

चंडीगढ़,27 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने भाजपा के रोहतक कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सैनी तथा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा से भेंट की।

इस दौरान उन्हें महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनका तथा शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। उषा प्रियदर्शी ने उन्हें विश्वास दिलाया की जिम्मेदारी देने के साथ जो विश्वास भाजपा संगठन ने उन पर जताया है वो उस विश्वास पर खरा उतरेंगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने कहा की भाजपा सदैव समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता को प्रोत्साहित करने का काम करती आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश प्रदेश में महिलाओं के सम्मान तथा आर्थिक स्वतंत्रता के लिए अनेक योजनाएं इसका उदाहरण मात्र हैं। इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की अद्भुत प्रस्तुति ने समानता के प्रति भाजपा सरकार की सोच का संकेत दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन से हम सभी को एक सशक्त देश की दिशा दिखाई पड़ती है जो देश को गर्वित बना रही हैं और समृद्धि की दिशा में कदम से कदम मिलाकर बढ़ रही हैं।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा की महिलाओं को राजनैतिक आरक्षण देकर मोदी-मनोहर सरकार ने शासन में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने का काम किया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने बताया की मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी तथा संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा से कई सांगठनिक विषयों पर वार्तालाप किया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *