मोरनी नेचर कैंप में एकत्रित देशभर के ट्रैवलर्स।मोरनी नेचर कैंप में एकत्रित देशभर के ट्रैवलर्स।

मोरनी हिल्स (हरियाणा)। हरियाणा के इकलौते हिल स्टेशन मोरनी हिल्स में पर्यटन को एक नई पहचान मिली, जब देशभर से करीब 100 ट्रैवलर्स “घुमक्कड़ (travelers) दिल से” ग्रुप के वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए। शांत प्राकृतिक वातावरण और हरियाली से घिरे मोरनी नेचर कैंप में आयोजित यह दो दिवसीय आयोजन ट्रैवलिंग, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का अनोखा संगम साबित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय क्षेत्र की मेधावी छात्राओं मोनिका और निवेदिता को सम्मानित करने के साथ हुई। हरिद्वार स्थित पतंजलि से जुड़े आचार्य बजरंग देव ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा का विस्तार देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

उन्होंने ट्रैवलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि यात्राएं व्यक्ति को न केवल नए स्थानों से जोड़ती हैं, बल्कि जीवन के नए अनुभवों और सीख से भी समृद्ध करती हैं।

इससे पूर्व विभिन्न ट्रैवलर्स समुहों के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का श्री गणेष हुआ।

 

इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में महिला ट्रैवलर्स, खासकर सोलो यात्रियों ने भाग लिया। कई महिलाओं ने पहली बार इस तरह के राष्ट्रीय ट्रैवल मीटअप में हिस्सा लिया, जिससे आयोजन में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला। सास-बहू की एक जोड़ी भी आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजन कई मायनों में मील का पत्थर साबित हुए। पहली बार किसी कार्यक्रम के लिए AI का उपयोग किया गया। 

खाने-पीने की व्यवस्था भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही, जहां मशहूर शेफ जॉनी-सुनीत द्वारा तैयार व्यंजनों की श्रृंखला ने प्रतिभागियों को लुभाया। महिला ट्रेवलर्स ने अंजलि पंडित द्वारा लाए गए केक की कटिंग सेरेमनी की। म्यूजिक नाइट, क्रिकेट मैच, तंबोला और अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने अपने ट्रैवल अनुभव साझा किए। एनसीआर, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, कश्मीर और झांसी से आए यात्रियों ने मोरनी को एक आदर्श वीकेंड डेस्टिनेशन बताया।

नरेंद्र सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से गीतों से समां कुछ इस तरह बांधा की एका-एक कई सिंगर मैदान में उतर आए। एडवोकेट सरबजीत सिंह बाबा समेत ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।   

एनसीआर से आए अशोक सिंधु, विनय शर्मा, दीपा यादव ने कहा कि दिल्ली से करीब होने के कारण मोरनी हमेशा एनसीआर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। पूर्व अधिकारी संजीत दहिया, वंदना सूद, सुमन मलिक, वंदना नागपाल, प्रदीप मुंडेजा, बलबीर सिंह ने कहा कि एक शांत माहौल में घुमक्कड़ी के मीटअप कार्यक्रम ने पर्यावरण और पर्यटकों के बीच सुखद संगम करवाया। एवरेस्ट बेस कैंप समेत कई दुर्गम ट्रैक कर चुके नीरज राठौड़ व पुष्कर रावत ने कहा कि हम यहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर आए हैं।

छत्तीसगढ़ से आए संदीप गुप्ता, गुजरात के किशोर पाटिल, मध्य प्रदेश से अरुण कुमार बोरले, झुमरीतिलैया से अनूप कुमार सरोगी, श्रीनगर (कश्मीर) से वरुण शर्मा, झांसी से मनोज कंचन, दिल्ली से डा. आशुतोष शुक्ल व अन्य ने कहा कि मोरनी नेचर कैंप में आए घुमक्कड़ साथियों से यात्राओं पर अनुभवों का आदान-प्रदान बहुत उपयोगी रहा। सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर डा. ममता चौधरी ने कहा कि वे विशेष रूप से घुमक्कड़ों से मिलने मोरनी आईं। 
बॉक्स

इसके अलावा कुछ प्रेजेंटेशन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्रीनगर के परविंदर सिंह ने ट्रेवलर्स के सामने अपने आगामी लेह-लद्दाख और गुरेज वैली ट्रिप की जानकारी रखीं। दिल्ली के हनीश लूथरा ने धुलेरा (गुजरात) में अपने रियल एस्टेट परियोजना पर प्रेजेंटशन रखी। सीनियर एडवोकेट सरबजीत सिंह बावा ने विवादों के चलते टूटते घरों और परिवारों को जोड़ने वाली अपनी मुहिम साझा कर सभी कि दिल जीत लिया। दिल्ली के सौरभ गुप्ता अपने साथ घुमक्कड़ों की यादगारों वाली अनूठी पोटली साथ लेकर आए। 

कार्यक्रम में ट्रैवलर अशोक ग्रोवर, अनिल वर्मा, राजकुमार सुनेजा, संजय तलवार, बलवान सिंह, पवन सच्चर, संजय माथुर, प्रदीप मुंडेजा, शील कुमार, शशि प्रकाश, आलोक दुबे, अनूप कुमार सरोगी, अरुण कुमार बोरले, सतिंदर सिंह, बलबीर सिंह, प्रवीण कुमार, मनमोहन सचदेवा, सुनीत मारवाह, अनिल कुमार चौहान, रेखा भारद्वाज, एचपी सिंह, अनिरुद्ध सिसोदिया, नीरज जालान, मुनीश्वर नाथ, संजय गौढ़, दीपक शर्मा, महेश चंद्र, गुलशन कुमार, सुधीर मल्होत्रा, भरत सेठी, डा. संदीप सक्सेना, धर्मेंद्र डोगरा, सुरिंदर गिल, रिया सतीजा, पूनम, दिव्या सूद, इंदु शर्मा, पटवारी जी, नितिन काजला आदि ने भाग लिया।

स्वागत भाषण प्रसिद्ध न्यूज फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश मिश्रा ने किया जबकि संचालन मुशीश्वर नाथ तथा समापन ट्रैवलर पुष्कर रावत ने किया।   

बॉक्स

मीटअप के आयोजक पिंकल गोसाईं, अंजलि पंडित, विकास सैनी, संजय जैन, अखिलेश मिश्र व अजय गौतम ने कहा कि ग्रुप का वार्षिकोत्सव आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को तेज भागती जिंदगी से बाहर निकालकर शांत मोरनी की खूबसूरती से रुबरु करवाने का रहा। गोसाईं ने कहा कि जल्द ही एक और आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

2 thoughts on “Morni Hills में ट्रैवलर्स का राष्ट्रीय संगम, दो दिवसीय फेस्ट ने बढ़ाई पर्यटन की चमक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *