चंडीगढ़, 5 मई, 2025
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के लग्जरी चैनल एमजी सेलेक्ट ने चंडीगढ़ में एक एक्सक्लूसिव कस्टमर इवेंट में अपने अद्वितीय प्रोडक्ट – एमजी एम9 प्रेसिडेंशियल लिमोसिन और दुनिया की सबसे तेज एमजी रोडस्टर – साइबरस्टर का अनावरण किया। क्लाइंट्स को वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में डिलीवरी से पहले वाहनों का व्यापक पूर्वावलोकन प्रदान करने के इस कार्यक्रम को प्री-रिजर्व क्लाइंट तक सीमित रखा गया था।
एमजी एम9 स्पेस, आराम और स्थिरता में एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है। इस लिमोसिन में दूसरी पंक्ति का केबिन शानदार है, जिसमें प्रेसिडेंशियल सीटें हैं, जिसमें 14-तरफ़ा एडजस्टमेंट, 8 मसाज मोड, वेंटिलेशन और हीटिंग है सिस्टम है – जो उपभोक्ता को बेजोड़ आराम और सोफिस्टिकेशन प्रदान करता है। एमजी एम९ ड्राइवर को गाड़ी ड्राइव करने के बेहतरीनअनुभव के लिए डिज़ाइन किया गया और इसका शानदार इंटीरियर डिज़ाइन और महत्वाकांक्षी जीवनशैली का मिश्रण दर्शाता है।
क्लासिक MG B का उत्तराधिकारी साइबरस्टर में उपभोक्ता को मिलते है इलेक्ट्रिक कैंची दरवाजे और एक कन्वर्टबल छत, जो तकनीक के साथ ऐश -आराम को जोड़ता है। इलेक्ट्रिक कैंची दरवाजे पाँच सेकंड में खुलते हैं, रिमोट से ऑपरेट करने की सुविधा देते हैं, और सिंगल-टच बटन से संचालित होते हैं।
आकर्षक लुक के अलावा, साइबरस्टर अपने दोहरे मोटर कॉन्फ़िगरेशन से 510 पीएस और 725 एनएम (Nm ) का टॉर्क जनरेट करता है। परफॉरमेंस एक महत्वपूर्ण पहलू है, साइबरस्टर ने राजस्थान के सांभर साल्ट लेक में केवल 3.2 सेकंड में एशिया का सबसे तेज़ अक्सेलरेशन (0-100 किमी प्रति घंटा) किया है। इस रिकॉर्ड को एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा सत्यापित किया गया है।
एमजी सिलेक्ट, चंडीगढ़ के सुमित पासी ने कहा, “चंडीगढ़ में लग्जरी ऑटोमोबाइल के अच्छे प्रशंसक हैं और हमें जो उमभोक्ताओं के ओर से मजबूत प्री-रिजर्व रुचि मिली है, वह दर्शाता है कि एम9 और साइबरस्टर परफॉरमेंस, टेक्नोलॉजी और रिफाइनमेंट का सही संतुलन बनाया है और समझदार खरीदार इसी प्रकार के प्रोडक्ट की तलाश कर रहे हैं।”
पूर्वावलोकन कार्यक्रम ने भारत के लक्जरी ऑटोमोटिव क्षेत्र में एक मजबूत उपस्थिति स्थापित करने के लिए एमजी सिलेक्ट की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जो उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ प्रदर्शन को मिश्रित करने वाले विकल्प पेश करता है।
