नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2026: ‘सच्चा मित्र फाउंडेशन’ ने मानसिक स्वास्थ्य पर ईमानदार बातचीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली के सुल्तानपुर स्थित ‘कैफे शेरोज’ में अपना ‘सॉफ्ट लॉन्च’ आयोजित किया। संस्थापक नरपत चौधरी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में लोग आत्म-चिंतन, सार्थक संवाद और मानसिक स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए एक साथ आए।

शाम 6 से रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम की शुरुआत ‘फोन-फ्री आर्ट थेरेपी’ से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने पेंटिंग के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उन अनुभवों की पहचान की जो उनकी ऊर्जा देते या सोखते हैं। मुख्य आकर्षण थेरेपिस्ट डॉ. सुखमनी (संस्थापक, ‘सीक विद सुखमनी’) का इंटरैक्टिव सत्र रहा, जिसमें बिना जजमेंट के भावनाओं को व्यक्त करने और आत्म-समझ बढ़ाने पर जोर दिया गया।

नरपत चौधरी ने फाउंडेशन के विजन—मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहे लोगों के लिए सपोर्टिव माहौल बनाना—साझा किया और ‘आई लव मी’ (I LOVE ME) प्रोजेक्ट की शुरुआत की, जो खुद से प्यार और आत्म-स्वीकृति पर केंद्रित है। उन्होंने मछली पालकों के लिए ‘माच’ (Maach) और LGBTQ+ समुदाय के समर्थन में आने वाले प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में कलात्मक उत्पादों—बोतलें, की-चेन और टी-शर्ट—के स्टॉल लगाए गए, जबकि समापन इंटरैक्टिव गेम्स, मजेदार गतिविधियों और अनौपचारिक डांस सेशन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन ‘द इश्क कलेक्टिव’ ने किया।

स पहल का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य पर ईमानदार बातचीत को बढ़ावा देना, आत्म-खोज को प्रोत्साहित करना और एक ऐसा समुदाय बनाना है जहाँ हर व्यक्ति को सुना, समझा और स्वीकार किया जाए। फाउंडेशन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, भावनात्मक भलाई और आत्म-खोज पर केंद्रित है और लोगों को खुद को स्वीकारने तथा सार्थक मानवीय संबंध बनाने के लिए प्रेरित करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *