ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी प्रदेश का विकास - सैनीट्रिपल इंजन की सरकार करेगी प्रदेश का विकास - सैनी

चंडीगढ़, 23 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन गुणा तेज गति के साथ विकास किया जाएगा। सरकार ने हर गांव, हर शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया, जिसके कारण ही प्रदेश के नागरिकों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और इसी की बदौलत जनता का निकाय चुनावों में भी आर्शीवाद मिलेगा।

          मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के थानेसर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

          सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने देखा है कि डबल इंजन सरकार ने पूरे हरियाणा को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अब समय आ गया है तीसरे इंजन को जोड़ने का। नगर निकायों में भी जनता के आशीर्वाद से स्थानीय सरकार बनेगी। प्रदेश के लोग विपक्ष के झूठ को समझ चुके हैं और अब वे किसी के बहकावे और लालच में आने वाले नहीं है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के उद्देश्य से काम कर रही है। इस प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास हो और हर नागरिक का उत्थान हो, इस उद्देश्य को लेकर ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए समाधान शिविर लगाने का काम किया।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने 100 दिन पूरा करने से पहले अनेकों छोटी और बडी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर नागरिकों को बड़ी राहत देने का काम किया। यह सरकार हर रोज विकास के मार्ग पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *