‘स्नेह संवाद यात्रा’ निकालेगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा‘स्नेह संवाद यात्रा’ निकालेगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

चंडीगढ़, 30 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी देश भर में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सभी लोकसभा क्षेत्रों और विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘स्नेह संवाद यात्रा’ का आयोजन पंजाब में भी किया जाएगा।

यह जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (पंजाब) के प्रदेश अध्यक्ष थॉमस मसीह की अध्यक्षता में चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वक्फ बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन चौधरी जाकिर हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी।

इस अवसर पर उनके साथ उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी गुलाम मुस्तफा, भाजपा पंजाब के प्रवक्ता एसएस चन्नी, भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव हरदेव सिंह उभा, मोहम्मद खुर्शीद अली, बिलाल शाह भी उपस्थित थे।

चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के कार्यक्रम की रूप-रेखा के अधीन देश को छे क्लस्टर्स में बांटा गया है। जिसके तहत आज पंजाब भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में नार्थ क्लस्टर की बैठक आयोजित की गई जिसमें लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्य आते हैं। इस बैठक में इन राज्यों के प्रभारी, सह-प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे। इस बैठक में निर्णय लिया गया है इस स्नेह यात्रा के कार्यों की देख-रेख के लिए सभी प्रदेशों में टीमों का गठन किया जाएगा और हर लोकसभा में एक टीम का गठन करेगी जो इस यात्रा का लोकसभा में कामकाज देखेगी।

स्नेह संवाद यात्रा 15 जनवरी से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक समाज के लोगों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और इसका लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करके उन्हें बीजेपी के साथ जोड़ा जाएगा।

उन्होंने समूचे अल्पसंख्यक समाज को केंद्र की मोदी सरकार से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है और यह सफर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनावों में भी देश की जनता के समर्थन से विजय हासिल कर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *