बीजेपी महिला मोर्चा ने 2024 के लिए कमर कसीबीजेपी महिला मोर्चा ने 2024 के लिए कमर कसी

चंडीगढ़ 12 दिसंबर। बीजेपी महिला मोर्चा ने साल 2024 में होने वाले चुनावों के लिए कमर कस ली है।
इस कड़ी में आज चंडीगढ़ में बीजेपी महिला मोर्चा की उत्तर क्षेत्रीय अहम बैठक हुई। इसमें मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने महिला पदाधिकारियों को मोदी सरकार की नीतियों पर आधारित 9 कार्यक्रम दिए।

बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश के अलावा लेह लद्दाख,  जम्मू कश्मीर,  हिमाचल प्रदेश,  पंजाब,  हरियाणा,  उत्तराखंड व दिल्ली महिला मोर्चा की  पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर चंडीगढ़ बीजेपी महिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने महिला शक्ति को 2024 में देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला है। 33% का आरक्षण का बिल लाकर मोदी सरकार ने महिलाओं को में जो विश्वास दिखाया है वह पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई  है जिनको जन जन तक पहुंचाना है ताकि अधिक से अधिक जनता को इनका लाभ मिल सके तथा इन योजनाओं के बलबूते 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार बने। मोदी की गारंटी को लोगो ने स्वीकार किया है।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने महिला पदाधिकारियों को मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताया तथा अलग-अलग नौ कार्यक्रम दिए। एनजीओ के लिए दशमति छत्तर, वुमन स्पोर्ट्स कनेक्ट के लिए भारती सूद वीनू, वुमन ट्रैवलर्स कनेक्ट के लिए डॉ. कायनात काजी,  ट्रांसजेंडर कनेक्ट के लिए उपदेश एंडोत्रा, स्मार्ट वुमन लीडर के लिए  रेखा गुप्ता, वुमन राइटर कनेक्ट के लिए समिता बरूआ, युवती सम्मेलन के लिए  रेखा कुमारी,सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए सुमित्रा दहिया को इंचार्ज बनाया गया है।

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से महिला मोर्चा लोगो तक पहुंचेगा तथा 2024 में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेगा।
बैठक में

चंडीगढ़ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जायसवाल , महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन,  प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन,  महामंत्री नेहा अरोड़ा , रूबी  गुप्ता,  कालका से पूर्व विधायक एवम महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी  विशेष रूप से मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *