चंडीगढ़, 10 नवंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि ‘सोनिया गांधी बिल्कुल गलत कह रही है क्योंकि हम अपने देश में दूसरे देश के नागरिकों को वही अधिकार देते हैं जो हमारे नागरिकों को उनके देश में अधिकार दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इटली में उनके संविधान के सेक्शन 84 के तहत कोई भी गैर प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। इसी प्रकार, हम भी सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बना सकते थे जबकि वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तत्पर थी और इस कारण से उनको नहीं बनाया गया।
विज आज यहां चंडीगढ़ में सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई किताब में कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया है, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब मीडिया कर्मियों को दे रहे थे।
वर्ष 1984 में दंगों को लेकर सोनिया गांधी द्वारा किये हुए दुख के पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि “यह ठीक है कि उन्होंने दुख जाहिर किया, लेकिन उनके पति श्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है, तब उन्होंने अपने पति को क्यों नहीं समझाया और क्यों इतना कत्लेआम हुआ और अभी तक लोग उन जख्मों को लेकर घूम रहे हैं”।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा दीपावली और प्रदूषण को लेकर की गई मानवजनित रोग टिप्पणी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि यह हमारी परंपराएं हैं जबकि एक नैरेटिव सेट किया जा रहा है कि जो हिंदुस्तान जैसे महान देश की परंपराएं हैं, उन पर समय-समय पर कुछ लोग योजनाबद् तरीके से प्रहार करते रहते हैं ताकि इसको कमजोर किया जा सके। लेकिन यह हिंदुस्तान देश है कि —कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, यूं तो रहा है दुश्मन दौर-ए-जहाँ हमारा।

