लोहे के ट्यूबलर और चैनल पोल बदलेगा यूएचबीवीएनएल - विजलोहे के ट्यूबलर और चैनल पोल बदलेगा यूएचबीवीएनएल - विज

चण्डीगढ, 31 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी लोहे के पोल अर्थात ट्यूबलर पोल और चैनल पोल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) द्वारा अपने खर्च पर पीसीसी  पोल के साथ बदले जायेंगें। हालांकि, निगम के निर्देशों के अनुसार, रेल पोलों को निगम के खर्च पर नहीं बदला जाता है।
 

विज आज यहां चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, पेहोवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गुलदेहरा तथा ठसका मीरांजी गांवों के अंदर कोई एचटी/एलटी लोहे के पोल नहीं लगे हुए हैं। हालांकि, इन गांवों के बाहरी क्षेत्र में 11 केवी कृषि फीडरों पर 107 लोहे के पोलों की पहचान की गई है, जिनमें से 16 रेल पोल हैं। इसके साथ ही, 2014 से इन गांवों में लोहे के पोल से करंट लगने के कारण किसी भी जनहानि की कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।


उन्होंने बताया कि शेष 91 लोहे के पोलों को निगम द्वारा जनवरी, 2027 तक पीसीसी पोलों से बदल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *