केंद्रीय जेल में शुरू हुआ आम आदमी क्लीनिक, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किया शुभारंभकेंद्रीय जेल में शुरू हुआ आम आदमी क्लीनिक, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किया शुभारंभ

होशियारपुर, 27 जुलाई। पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां केंद्रीय जेल में नए बने आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत एक बंदी से करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र में बहुत ही सुगम तरीके से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाने में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिससे आम लोगों को घरों के नजदीक ही प्राथमिक टेस्ट और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 1090 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा चुके हैं, जहां कुशल स्टाफ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को और मजबूत करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, टेस्ट और दवाओं की मुफ्त सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की केंद्रीय जेल में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत होने से जिले में चल रहे इन क्लीनिकों की संख्या 77 हो गई है और अब जेल में बंदियों के 45 तरह के टेस्ट की सुविधा अंदर ही उपलब्ध रहेगी, जहां उन्हें 100 से अधिक तरह की दवाइयां भी मुफ्त मिलेंगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की 8 जेलों में आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं, ताकि जेलों में बंद कैदियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध सुचारू तरीके से अमल में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि जेलों में इन क्लीनिकों के अंदर मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक असिस्टेंट, हेल्पर आदि को तैनात किया गया है, ताकि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की जेल में 1400 से अधिक बंदियों के प्राथमिक टेस्ट अब जेल के अंदर के आम आदमी क्लीनिक में ही हो जाएंगे और जरूरी दवाइयां भी अंदर से ही दी जाएंगी।

आम आदमी क्लीनिकों में लोगों द्वारा ली जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि इन क्लीनिकों में दी जा रही सुविधाओं का लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है और अब तक 5.90 करोड़ मरीजों द्वारा अपना चेकअप करवाया जा चुका है। राज्य में पहले चल रहे 990 क्लीनिकों में से रोजाना अनुमानित 83 हजार लोगों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं ली जा रही थीं। उन्होंने बताया कि अब इन क्लीनिकों की संख्या 1090 हो जाने से और भी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में अब तक साढ़े 3 करोड़ के करीब टेस्ट किए जा चुके हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं की देखभाल, स्क्रीनिंग और पोषण प्रबंधन की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आने वाले समय में 300 और आम आदमी क्लीनिक खोलने की योजना है, ताकि राज्य के हर क्षेत्र में लोगों को अपने घरों के नजदीक ही प्राथमिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

जेल सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह गिल, सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल ने जेल में आम आदमी क्लीनिक की स्थापना, स्टाफ और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त सुपरिटेंडेंट हरबंस सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट आशा रानी, आम आदमी क्लीनिकों के शहरी नोडल अधिकारी डॉ. रोहित बबूटा, जिला प्रोग्राम मैनेजर एन.एच.एम. मोहम्मद आसिफ भी मौजूद थे।

कैप्शन: पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह केंद्रीय जेल होशियारपुर में आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत करवाते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *