मुख्यमंत्री सैनी और फ्लिपकार्ट नेतृत्व के बीच निवेश व साझेदारी पर अहम चर्चामुख्यमंत्री सैनी और फ्लिपकार्ट नेतृत्व के बीच निवेश व साझेदारी पर अहम चर्चा

चंडीगढ़, 29 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली हरियाणा भवन में फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य के साथ फ्लिपकार्ट की साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  किसानों और एमएसएमई के लिए बाजार तक पहुंच को व्यापक बनाने, कृषि वैल्यू चेन को सशक्त करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्किलिंग और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने तथा समावेशी आर्थिक विकास को गति देने के लिए तकनीक के उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

हॉर्टिकल्चर और फ्रेश प्रोड्यूस सोर्सिंग में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉर्टिकल्चर और फ्रेश प्रोड्यूस सोर्सिंग के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हरियाणा के अधिक से अधिक किसान और प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन तकनीक-सक्षम सप्लाई चेन के माध्यम से व्यापक बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकें।

फ्लिपकार्ट ने दोहराई हरियाणा के साथ साझेदारी की प्रतिबद्धता

इस अवसर पर फ्लिपकार्ट ग्रुप ने हरियाणा राज्य के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह हरियाणा सरकार के साथ अपनी निरंतर साझेदारी के माध्यम से राज्य भर के किसानों, उद्यमियों और स्थानीय व्यवसायों के लिए नए अवसर सृजित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *