निकाय चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को सीएम सैनी ने दी बधाईनिकाय चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को सीएम सैनी ने दी बधाई

चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है।

 मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद है, उनके नेतृत्व में नॉन स्टॉप भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन रही हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों पर लगातार आम जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों के बीच में जाती है। लोग कांग्रेस के चेहरे को जान गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, असम में भारी बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की। इसी तरह हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जनता ने चुनावों में कांग्रेस के चेहरे से नकाब उतारा है। कांग्रेस झूठ बोलने का काम करती है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *