पटियाला में बहेगी विकास की बयार, मान सरकार खोलेगी खजानापटियाला में बहेगी विकास की बयार, मान सरकार खोलेगी खजाना

चंडीगढ़, 26 दिसंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार आगामी दिनों में और करोड़ों रुपए ख़र्च कर पटियाला के सर्वांगीण विकास को काफी बढ़ावा देगी जिससे शाही शहर की नुहार बदली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यहां विधायकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य जहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना है, वहीं शहर के विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राज्य का बड़ा शहर होने के बावजूद पटियाला विकास की रफ्तार में अब तक की सरकारों की अनदेखी के कारण पिछड़ गया है।

मान ने कहा कि अब राज्य सरकार जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। एजंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहर में आवारा पशुओं की समस्या के हल के लिए बड़े कदम उठा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि शहर में 57 करोड़ रुपए की लागत के साथ 77 विकास प्रोजैक्ट पहले ही चल रहे हैं।

मान ने यह भी कहा कि पटियाला निवासियों को 24/7 नहरी पानी की सप्लाई देने का काम भी ज़ोरों-शोरों से चल रहा है जो लोगों को निरंतर और पीने योग्य पानी की सप्लाई मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अबलोवाल डेयरी प्रोजेक्ट जहां पहले ही प्लाट अलॉट किए जा चुके हैं, में डेरियों को तबदील करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि माडल टाऊन ड्रेन के निर्माण का पहला पड़ाव पूरा हो चुका है और छह किलोमीटर के फेज़-2 को 65 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा किया जाएगा। मान ने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के कामकाज और शहर में लोगों के लिए साफ-सफाई की सुविधा को यकीनी बनाने का भी जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाईट, पार्कों के रख-रखाव, विरासती स्ट्रीट प्रोजैक्ट, छोटी बड़ी नदी प्रोजैक्ट और अन्य कामों का भी जायज़ा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि चल रहे कामों को निर्धारित समय के अंदर मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को हिदायत की कि नये प्रोजेक्टों की रूप-रेखा, योजना और अमल को उच्च पेशेवर और पारदर्शी ढंग से लागू करना यकीनी बनाया जाये।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौजूदा बस स्टैंड को सिटी बस स्टैंड के तौर पर बरतने की संभावना तलाशने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों को सार्वजनिक यातायात के बेहतर साधन मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के व्यापक विकास और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *