प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पार्षदों ने पढ़ा एकात्म मानवदर्शन तथा विचारधारा का पाठप्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पार्षदों ने पढ़ा एकात्म मानवदर्शन तथा विचारधारा का पाठ

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पार्षदों ने पढ़ा एकात्म मानवदर्शन तथा विचारधारा का पाठचंडीगढ़, 1 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंडीगढ़, हिमाचल व हरियाणा के भाजपा पार्षदों के लिए चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन एकात्म मानववाद  तथा भाजपा की विचारधारा के बारे में बताया गया।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा  प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि भाजपा प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय संयोजक महेश चंद्र शर्मा ने भाजपा के मूल सिद्धांत एकात्म मानव दर्शन के बारे में बताया । उन्होंने बताया भाजपा के संविधान की धारा 3 के अनुसार एकात्म मानववाद हमारा मूल दर्शन है। यह दर्शन हमें  मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का एकात्म यानी समग्र विचार करना सिखाता है। यह दर्शन मनुष्य और समाज के बीच कोई संघर्ष नहीं देखता, बल्कि मनुष्य के स्वाभाविक विकास-क्रम और उसकी चेतना के विस्तार से परिवार, गाँव, राज्य, देश और सृष्टि तक उसकी पूर्णता देखता है। यह दर्शन प्रकृति और मनुष्य में माँ का संबंध देखता है, जिसमें प्रकृति को स्वस्थ बनाए रखते हुए अपनी आवश्यकता की चीज़ों का दोहन किया जाता है।
भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के  द्वारा दिया गया यह मंत्र भारतीय राजनीति के लिए सदैव महत्वपूर्ण बना रहेगा। इसी मंत्र पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई है तथा हमेशा मानव सेवा को महत्व दिया है।
      भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने भाजपा के  विचार परिवार व जनाधार  पर विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है यह किसी परिवार जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है । राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा, समर्पण, भारत के सांस्कृतिक मूल्य और परम वैभव का संकल्प ही भाजपा  कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़े रखने का सूत्र है । राष्ट्र सर्वोपरि है, भारत माता की जय,  राष्ट्रवाद ही हमारे लिए सबसे ऊपर है।  भाजपा के कार्यकर्ता केवल राजनीति करने के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए राजनीति करते हैं । उन्होंने उपस्थित सभी  जनप्रतिनिधियों से इस मंत्र को हमेशा याद रखने का आह्वान किया तथा कहा कि इस मंत्र को याद रखते हुए जन सेवा करनी चाहिए।

अंतिम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पल मल्होत्रा ने प्रशिक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की।  हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र को सम्बोधित करते हुए संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं शक्तियों के प्रति उपस्थित चंडीगढ़, पंचकूला एवं मंडी के महापौरों के अतिरिक्त तीनों प्रदेशों के पार्षदों को जागरूक किया।  उन्होंने कहा कि जनता ने हमें जनहित के कार्यों हेतु चुन कर भेजा है और हमें अपनी शक्तियों का सदुपयोग करते हुए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए।   उन्होंने चंडीगढ़ के महापौर के अपने कार्यकाल के विभिन्न अनुभव भी प्रतिभागियों के साथ सांझा किये।
धन्यवाद प्रस्ताव में प्रशिक्षण विभाग के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन का अवसर प्रदान करने हेतु केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने सभी विषय-विशेषज्ञों, सत्र अध्यक्षों, पार्षदों, महापौरों, उप-महापौरों एवं वर्ग-प्रबंधन में जुटे सभी कार्यकर्ताओं का सफल वर्ग सञ्चालन हेतु धन्यवाद किया।
इस अवसर पर  उपाध्यक्ष देविंदर सिंह  बबला, आशा जसवाल, महासचिव रामवीर भट्टी, चंद्र शेखर, राज किशोर, धरिंदर तायल, अवि भसीन, सोशल मीडिया सह प्रभारी मुनीश शर्मा भी मौजूद रहे।

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *