बाढड़ा हल्के के 8 गाँवों के राजकीय स्कूलों में 1.10 करोड़ खर्च कर बनाई जाएगी लाइब्रेरी, साइंस लैब और क्लास रूम : नैना चौटाला

चरखी दादरी, 15 जुलाई: बाढड़ा हल्का के 8 गाँवों के राजकीय स्कूलों में कायाकल्प होने वाला हैं। प्रदेश सरकार ने हल्के के 8 गाँवों के राजकीय स्कूलों में लाइब्रेरी, साइंस लैब और अतिरिक्त क्लास रूम बनाने के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी हैं। यह जानकारी देते हुए बाढ़डा विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र के हमारे बच्चों को उनके गांव में ही बेहतर शिक्षा संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए वो सदैव प्रयासरत हैं। विधायक नैना चौटाला ने बताया की प्रदेश सरकार ने बाढड़ा हल्का के गांव दुधवा के राजकीय हाई स्कूल में लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 13 लाख 46 हजार रुपए की राशी जारी की हैं। उन्होंने बताया की हल्के के गांव शीशवाला, मैहडा, जावा और मंदौली के राजकीय विद्यालयों में साइंस लैब के निर्माण को मंजूरी प्रदान की हैं। स्कूलों में साइंस लैब के निर्माण पर 39 लाख 72 हजार रुपए की राशी खर्च की जाएंगी। विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया की बच्चों को आधुनिक सुविधा प्रदान करने के लिए 20 लाख 83 हजार रुपए खर्च कर गांव झोझु कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स और कैमिस्ट्री लैब तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की हैं। हल्के के राजकीय स्कूलों में जल्द शुरु होने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक नैना चौटाला ने बताया कि गांव हड़ौदी और मौड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण करवाया जाएंगा।  क्लास रूम के निर्माण पर 36 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएंगी।
बाक्स:
दादरी हल्के के 7 गाँवों के राजकीय स्कूलों में भी मिलेंगी जरुरी सुविधाएँ
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि प्रदेश की जजपा- भाजपा गठबंधन सरकार ने दादरी हलके के भी 7 गाँवो के राजकीय स्कूलों में जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए एक करोड नौ लाख रुपए का बजट जारी किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव भागवी, समसपुर और छप्पार के राजकीय स्कूलों में लाइब्रेरियां स्थापित की जाएंगी। विधायक नैना चौटाला ने बताया की गांव मानकावास, सांवड, गर्ल्स स्कूल दादरी शहर, भागवी और समसपुर में आधुनिक तकनीक युक्त साइंस लैब बनाई जाएंगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गांव में ही बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया की गांव भागेश्वरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो नए क्लास रूम का निर्माण कार्य भी जल्द शुरु करवा दिया जाएंगा।