चंडीगढ़, 22 मई। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान कि दिल्ली में भाजपा की सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हारे और पिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है, उनकी असलियत लोगो के सामने आ गई है और अब वो कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी।
विज आज अम्बाला छावनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अम्बाला में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीदी स्मारक का दौरा मुख्यमंत्री द्वारा किया गया जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री नायब सैनी जी लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से उन्होंने देखा है और मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए शहीदों के प्रति बहुत बड़ा सम्मान है।
*”मटरगश्ती नहीं, 20 अरब का निवेश लाए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के ‘नौटंकी’ वाले बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पलटवार”*
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे को नौटंकी कहने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने नानके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने की तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के लिए गए है और अरबों डॉलर का निवेश लेकर आए है। मोदी जी राहुल गांधी की तरह मटरगश्ती करने के लिए बाहर नहीं जाते। देश के बाकि देशों के साथ मधुर संबंध हो और हमारा दूसरे देशों के साथ अच्छा तालमेल हो, हम तरक्की करें विकास करें इसके लिए मोदी जी जाते है। जो आर्थिक तंगी की बात की जा रही है उसके लिए सरकार दोषी नहीं है, जो युद्ध हुआ है व हो रहा है, वह भारत नहीं लड़वा रहा और न ही करवा रहा है। जो सामान बाहर से आता था, जो तेल 70 डालर प्रति बैरल था वह 100 बैरल से भी ऊपर चला गया। मोदी जी की वजह से दूसरे देशों से हमारी मित्रता है जिस वजह से देश को सप्लाई हो रही है। कुछ समय में हालात सामान्य होंगे तो यह चीजें भी ठीक हो जाएंगी।
*गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए – मंत्री अनिल विज*
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे हिंदू आस्था का सम्मान करें, जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के बाकि मुसलमान और खास तौर से बंगाल के मुसलमानों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए।
ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का तीखा पलटवार 