देश की जनता जागरूक, चंद लोग नुकसान नहीं पहुंचा सकते अनिल विजदेश की जनता जागरूक, चंद लोग नुकसान नहीं पहुंचा सकते अनिल विज

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर तख्तापलट की साजिश के सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “ये हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान की जनता बहुत जागरूक है, चंद भटके हुए लोगों के कारण कोई देश का नुक्सान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक है और जानते हैं कि ये क्यों कर रहे हैं। ये अपनी हार का मातम मना रहे हैं। देश की जनता ने इनको देश के कोने-कोने से हरा दिया है और ये मातम मना रहे हैं जोकि 13-14 दिन का होता है”।

विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी द्वारा खासकर हरियाणा के युवाओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कौन सा आंदोलन, किस चीज का आंदोलन, ये लोग किसलिए लोगों को भड़काना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए, लोगों के काम-धंधे रूक जाए, ये खुद तो बेकार हो गए है और ये चाहते हैं कि बाकि भी बेकार हो जाएं।

सेवा संकल्प अभियान : रंगिया मंडी में मेडिकल जांच शिविर 17 अक्टूबर को

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ 25 वर्ष लगातार पूरे होने के उपलक्ष्य में सारे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में भाजपा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर, शनिवार को प्रात: 10 से शाम 4 बजे तक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन अम्बेडकर धर्मशाला, रंगिया मंडी नन्हेड़ा अम्बाला छावनी में किया जाएगा।  

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेडिकल कैंप में विभिन्न रोगों की स्वास्थ्य जांच एवं डॉक्टरों से परामर्श, निःशुल्क दवाइयों का वितरण, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला एवं दंत रोग, आयुर्वेदिक चिकित्सा, ईसीजी, छाती का एक्स-रे एवं ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच, टीबी हेतु कफ परीक्षण, आयुष्मान कार्ड बनाना, यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी एवं त्वचा रोग संबंधी जांच व परामर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *