वंदे मातरम से जुड़ी हैं लाखों लोगों की भावनाएं - विजवंदे मातरम से जुड़ी हैं लाखों लोगों की भावनाएं - विज

चंडीगढ़, 19 दिसंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘वंदे मातरम लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुडा हुआ है और वंदे मातरम कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लडी है और हम भी इस देश की जनता है’’।

विज आज यहां चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के संबंध में चल रही चर्चा के दौरान बोल रहे थे।


विपक्ष को घेरते हुए श्री विज ने कहा कि वंदे मातरम को जो स्थान दिया जाना चाहिए था, कभी नहीं दिया। आपने (कांग्रेस) जिन्ना के कहने पर वंदे मातरम के दो पैरों को काट दिया गया, जबकि आज तक किसी ने गीता, रामारण और कुरान को नहीं काटा।


उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को हम सैल्यूट करते हैं, प्रणाम करते हैं, पुष्प भेंट करते हैं लेकिन विपक्ष (कांग्रेस) ने वंदे मातरम को तोड कर देश को तोडने की नींव रख दी क्योंकि आप (तत्कालीन कांग्रेस के नेता/विपक्ष) कुछ लोगों के आगे झुक गए। उन्होंने विपक्ष (कांग्रेस) को आडे हाथों लेते हुए कहा कि वंदेमातरम की पवित्रता को भंग किया गया, और ये बातें अपने स्थान पर ठीक हो सकती थी, लेकिन इन बातों को वंदे मातरम के साथ जोड़कर नहीं कहा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *