खेती में नई तकनीक अपनाएं किसान - कृषि मंत्रीखेती में नई तकनीक अपनाएं किसान - कृषि मंत्री

चंडीगढ़ , 15 मार्च। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए।

वे आज यमुनानगर जिला के कृषि विज्ञान केन्द्र दामला एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीपीजीआर)नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति उप योजना के तहत पादप आनुवंशिक संसाधनों के प्रबंधन पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति बी.आर. कंबोजविस्तार शिक्षा के निदेशक डॉ. बलवान सिंह भी मौजूद थे।

राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाराष्ट्रीय सतत कृषि मिशन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी भी साझा की। 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को नवीनतम तकनीकों और जानकारी को प्रदान करना हैजिससे वे अपनी खेती में सुधार कर सकें। उन्होंने कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उत्तम खेती ही परंपरागत मुख्य व्यवसाय है। उन्होंने आगे कहा कि आज के रसायन युग ने खेती के स्वरूप को बदल दिया हैइसलिए किसानों को परंपरागत खेती की तरफ लौटकर जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए। इससे न केवल रसायन मुक्त भोजन प्राप्त होगाबल्कि वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए हमें भूमि में उपस्थित मित्र जीवों को संरक्षित करना होगाजो खेती में अपना सहयोग करते हैं। उन्होंने किसानों से कम से कम स्वयं के लिए रसायन मुक्त खेती अपनाने का आग्रह कियाजिससे स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ खर्चे को भी कम किया जा सकेगा।इस अवसर पर कई कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *