हजारों बूथों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रमहजारों बूथों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम

शिमला, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश के 6549 बूथों पर हुए  जिसमें 787588 कार्यक्रमों ने भाग लिया। 

यह जानकारी हिमाचल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख संजीव कटवाल ने दी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागढ़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देहरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना। 

कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉ सिकंदर कुमार, अभी पदाधिकारियों, विधायकों और जिला मंडल यूनिट द्वारा सुना गया। यह कार्यक्रम सीधा-सीधा प्रधानमंत्री और देश को जोड़ने वाला कार्यक्रम है कुछ समय से यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित था और अब फिर प्रारंभ हुआ है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के उदाहरण गिनाए जो की हमारे लिए गर्व की बात है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लोकल फॉर वोकल को दृष्टि से भारत के कितने ही उत्पाद हैं, जिनकी दुनिया-भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक होते देखते हैं, तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है।
 उन्होंने कहा कि हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं लेकिन, और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- ‘एक पेड़ मां के नाम’। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस अभियान को जोरो शोरो से चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *