यथा राजा तथा प्रजा, जैसा मुख्यमंत्री वैसे उनके नेता - बिंदलयथा राजा तथा प्रजा, जैसा मुख्यमंत्री वैसे उनके नेता - बिंदल

शिमला, 4 मई। कांग्रेस ने जो अपना मेनिफेस्टो जारी किया है उसमें बहुसंख्यक वाद को प्राथमिकता देते हुए विशेष बल  देने की बात की है जो कि बिल्कुल अमान्य है।

यह बात हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहबा कि बहुसंख्यकवाद को और अल्पसंख्यक को साथ उसको मिलाते हैं तो उस बहुत संख्या का अर्थ है हिंदू और बड़े स्पष्ट बहुसंख्यक का अर्थ  हिंदू है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट शब्दों में हाइलाइटेड पैरा के अंदर बहुसंख्यकवाद नहीं चलने दिया जाएगा अर्थात हिंदुत्व को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शब्दों को पूरा किया जाएगा, जिसमें उन्होंने कहा था की भारत के संसाधनों पर पहला हक़ अल्पसंख्यक और विशेष तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का है। हिंदू समुदाय के लोगों को उनकी  जातियों में बांट कर के देखा जाएगा। जातिगत जनगणना के अंदर बांट कर के उनको रखा जाएगा।ओबीसी आरक्षण में से आरक्षण काटकर मुस्लिम को दिया जाएगा।यह कांग्रेस का मेनिफेस्टो है  जिसका समर्थन राहुल गांधी करते है जिसका हम समर्थन नहीं करते हैं।

बिंदल ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इसके अनुसार 10 मई को डॉ. राजीव भारद्वाज, कांगड़ा,13 मई को अनुराग ठाकुर, हमीरपुर और सुरेश कश्यप, शिमला,14 मई को कंगना रनौत, मंडी इसी प्रकार हिमाचल विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन तिथि 9 मई- रवि ठाकुर (लाहौल स्पीति)10 मई- आईडी लखनपाल (बड़सर), राजिंदर राणा (सुजानपुर), देवेंद्र कुमार भुट्टो (कुटलैहड़)14 मई- सुधीर शर्मा (धर्मशाला) गगरेट से चैतन्य शर्मा की नामांकन तिथि कुछ दिन में तय होगी। 

उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में 50 से ज्यादा पन्ना प्रमुख कार्यक्रम हो चुकी है जिसमें 140000 से अधिक पन्ना प्रमुख भाग में चुके है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सरकार चुनावी मुद्दों से भाग रही है और उनके पास अपने कार्यकाल में कोई भी ऐसी बात नहीं है जो वह जनता तक पहुंचा सके। इसलिए योजना पूर्व मुख्यमंत्री अभद्र बयानबाजी कर रहे है बयान जिससे जनता का ध्यान भटकाया जा सके। कभी काला नाग, भेड़ बकरी बोल रहे हैं और विक्रमादित्य तो कभी मेंढक शब्द का प्रयोग भी कर लेते हैं। प्रतिभा सिंह तो हमारे प्रत्याशी को किसी चीज के साथ तुलना कर देते है। कांग्रेस ने नेता ढिंका चिका ढिंका चिका इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। एक मुहावरा तो इन पर सही बैठती है यथा राजा तथा प्रजा जैसा मुख्यमंत्री वैसे उनके नेता।  

बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार की प्रदेश को 5 देन है एक झूठ बोलना, धोखा देना, कर्ज लेना, मित्रो को ऐश करवाना और भाजपा को गली देना। शायद यही इनका एजेंडा भी है , पर भाजपा का एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के काम पर चुनाव लड़ना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *