फसल खरीद के मुद्दे पर जेजेपी ने दी आंदोलन की चेतावनीफसल खरीद के मुद्दे पर जेजेपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़, 20 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मंडियों में किसानों की फसल की खरीद नहीं होने से  किसान बेहद परेशान है। फसलों की खरीदारी और उठान न होने से खफा दिग्विजय ने कहा कि अगले तीन दिन में अगर सरकार ने फसलों की खरीद नहीं की तो जेजेपी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को विवश हो जाएगी। शनिवार को दिग्विजय चौटाला भिवानी की अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार ने सरसों की खरीद के दौरान एजेंट बैठा दिए थे और अब आढ़तियों पर जीएसटी लगाकर उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि समय पर खरीद व उठान ना होने से किसान परेशान हैं और मजदूरी न मिलने से मज़दूर। दिग्विजय ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बने हरियाणा के सीएम नायब सैनी गहरी नींद से नहीं उठे तो जेजेपी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और हर मंडी में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके बाद दिग्विजय चौटाला ने बाढडा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से जेजेपी उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान राव बहादुर सिंह ने कहा कि बाढडा में विधायक नैना सिंह चौटाला ने रिकॉर्ड विकास कार्य किए है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा से लोग नाराज है और भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह का लोग काले झंडे से स्वागत करते हैं क्योंकि पिछले 10 सालों में धर्मबीर सिंह ने जनता को ठगा। उन्होंने कहा कि सालाना 25 करोड़ सांसद को मिलते हैं लेकिन धर्मबीर सिंह यह पैसा भी विकास कार्यों में नहीं लगा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *