चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे- टंडनचंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे- टंडन

चंडीगढ़, 18 अप्रैल। चंडीगढ़ लोकसभा सूट से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने दावा किया कि इस सीट पर भाजपा की जीत के बाद अगले पांच वर्ष चंडीगढ़ के लिए स्वर्णिम काल जैसे होंगे। वहीं चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा को भी नंबर वन भाषा बनाकर दिखाएंगे। 

उन्होंने चंडीगढ़ वासियों से कहा मैं अपना भरपूर सहयोग और समर्थन चाहता हूं,ताकि चंडीगढ़ से भाजपा की जीत के बाद अगले पांच साल मैं आपकी सेवा में हाजिर रह सकूं। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में टंडन संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी सर्वे आए हैं, अगर उनकी औसत भी निकाली जाए तो देश की बड़ी सर्वे एजेंसियां खुद यह दावा कर रही हैं कि भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में कम से कम 370 से ज्यादा सीटों पर विजयश्री मिल रही है। उन्होंने कहा कि संयोगवश यह वही नंबर बैठ रहा है,जो धारा 370 मोदी सरकार ने लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर से हटाई थी।
टंडन ने कहा कि भारत की आजादी के बाद धारा 370 के बारे में कहा जाता था, अगर यहां तिरंगा लहराया तो खूब बहेगा,लेकिन जब से मोदी सरकार ने यहां से धारा 370 हटाई है,तब से श्रीनगर के लाल चौक पर ही नहीं, घर घर तिरंगा लहर रहा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल से भगवान राम का मंदिर नहीं बन सका था, आजादी के बाद भी नहीं,क्योंकि आजाद भारत में सरकार को विलायती शिक्षा दीक्षा वाले कांग्रेसी चला रहा थे,उन्होंने भी अंग्रेजों की तरह से ही शासन चलाया। तरक्की को रोकने के लिए भारतीय संस्कृति से दूर रखा,लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक दिन देश में मोदी सरकार होगी।आज देश शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा, विकास,पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से निरंतर आगे बढ़ रहा है।श्रीराम मंदिर को देखने करोड़ों लोग आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *