18 सुपरवाइजर बतौर सी.डी. पी. ओ. प्रमोट18 सुपरवाइजर बतौर सी.डी. पी. ओ. प्रमोट

चंडीगढ़, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों को तरक्की देने के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 18 सुपरवाईजरों को बतौर सी. डी. पी. ओ तरक्की दी गई है। 

विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की तरक्की से जुड़ी मांगे पूरी कर दी हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में प्रमोशन का दौर जारी है, इस संबंध  में 18 सुपरवाईजरों को बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों (सी. डी. पी. ओज़) के तौर पर तरक्की दी गई है। 

इस मौके पर पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुये कैबिनेट मंत्री ने समर्पण भावना और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह विभाग समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का भी फर्ज बनता है कि वे हमेशा सेवा भावना के साथ ड्यूटी निभाएं। 

उल्लेखनीय है कि विभाग के पदोन्नत 18 बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों में चार अनुसूचित श्रेणी से संबंधित व एक दिव्यांग श्रेणी से संबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *