इनेलो ने दिया आप व बीजेपी को झटकाइनेलो ने दिया आप व बीजेपी को झटका

चंडीगढ़, 10 फरवरी। आम आदमी पार्टी के अनुसूचित जाति सेल के उत्तरी जोन हरियाणा के वरिष्ठ उप-प्रधान एडवोकेट विक्की मच्छल और एससी सेल के कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष राजपाल अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को अलविदा कह इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने नेतृत्व में उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार को इनेलो में शामिल हुए।

इनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इनेलो पार्टी का दामन थामा। इनेलो के एससी सेल के प्रदेश महासचिव उमेश रिंडल और बीसी सेल के हल्का इंद्री के प्रधान समय सिंह के प्रयासों से सभी ने इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।

अभय सिंह चौटाला ने इनेलो पार्टी का पटका पहना कर सभी का स्वागत किया और कहा कि इनेलो पार्टी हरियाणा की एकमात्र पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाता है। यही कारण है कि आज भी इनेलो का संगठन पूरे देश में सबसे मजबूत संगठन है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज लोग दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो और चौ. देवीलाल की नीतियों मे भरोसा जता रहे हैं और जिससे इनेलो के पार्टी संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है।

आम आदमी पार्टी को छोडक़र इनेलो पार्टी में शामिल होने वालों में विपिन गर्ग, तरूण गिल उर्फ बाबू, मनीष कुमार, तरूण, अजय, मनीष, शिवम, सतीश, महिपाल, जसवंत राय, सिद्धांत, ईश्वर, सोनू, राजेन्द्र, गौरव बठला, विशाल और भाजपा पार्टी को छोडक़र शामिल होने वालों में अक्षय कुमार, अमन पारचा, साहिल कुमार, विक्की और एकलव्य प्रमुख हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *