राज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमनराज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन

पंचकूला, 3 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक नई पहल की गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज राजकीय प्राइमरी स्कूल चंडी कोटला में देश की पहली महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और उपायुक्त सुशील सारवान भी मौजूद थे।

इस मौके पर राज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कर्तव्य और निष्ठा से कार्य करते हुए गरीब व पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दें।

दत्तात्रेय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अस्पृश्यता, आधिपत्य, जातिवादी व्यवस्था, समाज विरोधी व यथास्थितिवादी ताकतों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़कर महिलाओं की शिक्षा के लिए क्रान्तिकारी अभियान शुरू किया था। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की लड़कियों, विशेष रूप से पिछड़े, अनुसूचित जातियों और जनजातियों की लड़कियों को शिक्षा की चोखट तक पहुंचाया। सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति की प्रतीक हैं और नारी सशक्तिकरण की महान क्रांति की अग्रदूत बनी। नारी सशक्तिकरण का विषय अब केंद्र व राज्य सरकारों का मुख्य केंद्र बन गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हर संभव सकारात्मक उपायों सहित विशेष प्रयास शुरू किए गए हैं। इसी दिशा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एक वरदान साबित हो रहा है। बाल लिंगानुपात में सुधार पर इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहां कि हरियाणा में महिला प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उनमें कौशल, कला, प्रबंधन और एकाग्रता, अनुशासन और नेतृत्व के दृढ़ संकल्प के साथ कई मोर्चों पर नेतृत्व करने की एक बड़ी क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *