1211 ग्राम पंचायतों/वार्डों में पहुंची  विकसित भारत संकल्प यात्रा1211 ग्राम पंचायतों/वार्डों में पहुंची  विकसित भारत संकल्प यात्रा

चंडीगढ़, 12 दिसंबर। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से देशभर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में अब तक 1211 ग्राम पंचायतों/वार्डों को कवर कर चुकी है, जिसमें 6 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ने से नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्हें मौके पर योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी निदान किया जा रहा है।

हरियाणा में 30 नवंबर को शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम को 12 दिन हो चूके हैं और लोग केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अपार समर्थन भी दे रहे हैं। 12वें दिन भी 141 ग्राम पंचायतों/वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 78 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

आयुष्मान चिरायु योजना में प्राप्त हुए 26 हजार नए आवेदन

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता देखने को मिल रही है। अभी तक आयुष्मान चिरायु योजना 26 हजार से अधिक नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, विभागों द्वारा लगाए गए कैंपों में 1.50 लाख से ज्यादा लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया है। 97 हजार लोगों की टीबी की जांच की गई। इसी प्रकार, निरोगी हरियाणा योजना के तहत भी 90 हजार से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 2 साल में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य तय किया गया है।

सेवा कैंपों में की गई 32 हजार लोगों की काउंसलिंग, अधिकतर को ऋण करवाया गया उपलब्ध

मनोहर सरकार अंत्योदय दर्शन के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के लिए अलग से सेवा विभाग बनाया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा लगाए गए कैंपों में 32 हजार लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें विभिन्न योजनाओं व स्व रोजगार हेतु वित्तीय सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकतर लोगों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *