कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामाकई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

चंडीगढ़, 9 दिसंबर। पंजाब बीजेपी ने शनिवार को विपक्षी पार्टियों को एक बड़ा झटका दिया। राज्य की कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना के अतिरिक्त भाजपा पंजाब के संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवासुलु और पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा की उपस्थिति में पंजाब के कई जिलों के राजनीतिक दलों के नेता आज राज्य मुख्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे भाजपा की जन समर्थक नीतियों से प्रभावित होकर और पंजाब के अन्य दलों की भ्रष्ट नीतियों और निजी स्वार्थों की मानसिकता से परेशान होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के महासचिव दानिश गुलाटी, अकाली दल बादल के युवा नेता एडवोकेट रघबीर सिंह, युवा अकाली नेता लखविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह तलवंडी साबो, राज कुमार तलवंडी साबो, प्रणव अरोड़ा बटाला, एडवोकेट परमप्रीत सिंह बठिंडा, मानव लूथरा बटाला, उदय कुमार बठिंडा, एडवोकेट बलराज सिंह संधू और अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनहित नीतियों से प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि वे सभी बिना किसी लालच के बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा के नए नेताओं ने बीजेपी के लिए दिन-रात मेहनत कर आने वाले स्थानीय और लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर श्री अविनाश राय खन्ना और श्री फतेहजंग सिंह बाजवा ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया।
इस मौके पर खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में आए दिन घपले घोटालों की खबरें देखने सुनने को मिलती थी। मगर भाजपा के कार्यकाल में हर रोज कल्याणकारी योजनाओं के समाचार प्रकाशित होते हैं।
उन्होंने यहां कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी सरकार, कांग्रेस और अकाली दल सहित विपक्षी दलों की जनविरोधी और देश विरोधी नीतियों से परेशान हो चुके हैं। भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन गई है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा व पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलिएवाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *