चार और कैडेट बने फ़ौज के कमीशंड ऑफिसर चार और कैडेट बने फ़ौज के कमीशंड ऑफिसर 

चंडीगढ़, 9 दिसंबर। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एसएएस नगर (मोहाली) के चार और कैडेट आज देहरादून की प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री अकैडमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय फौज में कमीशंड ऑफिसर के तौर पर चुने गए हैं।

इन चार कैडेट्स में स्वास्तिक शर्मा, सरबजोत सिंह, दिवेश ठाकुर और गोविंद गुप्ता शामिल हैं।  

इन कैडेट्स के भारतीय फौज में शामिल होने से, इस इंस्टीट्यूट की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 145 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशंड अफसर के तौर पर भर्ती हुए हैं।  

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इन कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कुल 42 कैडेट भर्ती हुए हैं। उन्होंने इन कैडेट्स को बेहतर सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।  

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने कैडेट्स को संस्था के ‘‘निश्चय कर अपनी जीत करों’’ के मनोरथ पर चलते हुए पंजाब के सपूत और देश के सच्चे सिपाही बनने के लिए प्रेरित किया।  
बॉक्स:
महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट द्वारा नये कोर्स के लिए आवेदनों की माँग  
मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ने 14वें कोर्स के लिए दाखिला परीक्षा बाबत आवेदनों की माँग की है। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल   http://recruitment-portal.in पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *