पंजाब सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारापंजाब सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा

चंडीगढ़, 28 जून। चंडीगढ़, 28 जून। पंजाब सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोलते हुए शुक्रवार को पशुपालन विभाग में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

राज्य के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में नव-नियुक्त दो जूनियर स्केल स्टेनोग्राफरों और तीन स्टेनो-टाइपिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर मंत्री ने नियुक्त कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी के साथ सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और उन्हें भी जनता को सेवाएं प्रदान करते समय इस एजेंडे का पूरी सख्ती से पालन करना चाहिए।

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किए जा रहे ठोस प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने दो वर्षों में ही विभिन्न सरकारी विभागों में युवाओं को 42,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की है।

इस दौरान डायरेक्टर पशुपालन डा. गुरशरण जीत सिंह बेदी और विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *