फ्यूरो इनोवेशन्स समिट में ‘इकोलॉजिकल पीस मैनिफेस्टो’ लॉन्चफ्यूरो इनोवेशन्स समिट में ‘इकोलॉजिकल पीस मैनिफेस्टो’ लॉन्च

नई दिल्ली, 28 सितंबर। फ्यूरो इनोवेशन्स के वार्षिक समिट में “इकोलॉजिकल पीस मैनिफेस्टो” लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य हिमालय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए “सेव द थर्ड पोल – हिमालयाज” के तहत एक इंटर-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइजेशन (IGO) स्थापित करना है। यह पहल अंतरराष्ट्रीय सहयोग, कानूनी ढांचे और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के जरिए जलवायु संरक्षण, आपदा प्रबंधन और हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है।

इस समिट का नेतृत्व फ्यूरो इनोवेशन्स की फाउंडर *रचना शर्मा* ने किया। कार्यक्रम में *पर्विन दबस* और *सेलिब्रिटी प्रीति झंगियानी* भी शामिल हुईं, जिन्होंने रिसर्च न्यूज़लेटर लॉन्च कर इस पहल को समर्थन दिया। इसके अलावा *आभा बकाया, **सुखमन रंधावा, पर्यावरण विशेषज्ञ **सुधीर मिश्रा, तथा सुप्रीम कोर्ट से जुड़े **मनोज गोरकेला* ने जलवायु कानून, आपदा तैयारी और हिमालय संरक्षण के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया।

*पिंकी प्रधान* और *अनुराग चौहान* ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और कमजोर समुदायों के मुद्दों को उठाया, वहीं *शेफाली खन्ना, **मयूरा द्वाधा शाह* और *अभिषेक गिलारा* ने सतत विकास और नवाचार पर अपने विचार साझा किए। *मेघा तोलजा* ने इस अभियान के तहत सिक्किम हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही।

कार्यक्रम में *अमन बांदवी, **मंदिरा खन्ना, **मनीष जैन* और *नम्रता सूरी* सहित कई विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। इस पहल को युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स का भी व्यापक समर्थन मिला।

फ्यूरो इनोवेशन्स की यह पहल हिमालय के संरक्षण, जलवायु संतुलन और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *