चंडीगढ़, 29 मार्च 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लुधियाना में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई लखविंदर सिंह पुलिस चौकी किचलू नगर, थाना पीएयू लुधियाना के इंचार्ज के पद पर तैनात था।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बैंक कॉलोनी, नूरवाला रोड, लुधियाना के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के खिलाफ एक मामला दर्ज था, जिसकी जांच एएसआई को सौंपी गई थी। आरोप था कि एएसआई ने शिकायतकर्ता की बहन और मां को मामले में न फंसाने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी रिकॉर्डिंग भी की।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *