प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम “देश का दर्शन है”, यह हमें समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

चंडीगढ़, 29 मार्च: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ‘देश का दर्शन’ बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है। श्री विज ने कहा कि पीएम मोदी इस मंच के जरिए देशवासियों को ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ का मूल मंत्र देते हैं, जो युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

मंत्री विज आज अंबाला छावनी स्थित वरिष्ठ सीए एडी गांधी के आवास पर कार्यक्रम देखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके प्रिय मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न कोनों में हो रहे प्रेरक कार्यों, जैसे जल संचय और सौर ऊर्जा, को साझा किया जाता है ताकि लोग प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दे सकें। इस अवसर पर एडी गांधी, सौरभ गांधी, डॉ. आरके अनेजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *