पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी की लागू- सैनीपुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी की लागू- सैनी

चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण है। हरियाणा पुलिस ने विकट व विषमपरिस्थितियों में भी धैर्य तथा सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों कानिर्वहन कर रही है। सरकार हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्धहै। पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी (ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंटप्रोसेस) लागू किया है। प्रशिक्षण संस्थान यह ध्यान रखें कि पुलिस का जवान एकअच्छा पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी हो।

मुख्यमंत्री आज जिला रोहतक में सुनारिया स्थितपुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 18 कंपनियों के 1265जवानों की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने परआयोजित पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे।इससे पूर्व उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया तथाभव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों वउनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारप्रत्येक व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। आज इन जवानों केहरियाणा पुलिस में शामिल होने से पुलिस बल की नफरी बढ़ेगी। सभी जवान मेहनत और लगनसे अपने कर्तव्य का निर्वहन करें ताकि पुलिस बल की कार्यकुशलता में और वृद्धि होसके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1265जवानों में से 765 जवानों ने सुनारिया पुलिस अकादमी तथा 500 जवानों ने पुलिस अकादमी मधुबन से प्रशिक्षणप्राप्त किया है। उन्होंने आह्वान किया कि पुलिस के जवान समाज सेवा के साथ-साथ देशसेवा के जज्बे के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगभग पौने दससालों में योग्यता के आधार पर एक लाख 32 हजार से अधिक युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्चीरोजगार दिया है।
अपराधियों व नशेमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा पुलिसद्वारा अपराधियों व नशे की अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाईकरके उन्हें सजा दिलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों से निपटनेके लिए पूरी तरह सजग है। सरकार द्वारा इसके लिए अंतरराज्यीय ड्रग्स सचिवालय वहरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में खेल केस्तर को सुधारने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भर्तीकिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1265 जवानों में से 601 खिलाड़ी है। पुलिस को अपराधों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीकों से युक्त कियाजा रहा है। हरियाणा पुलिस को गत फरवरी 2023 में राष्ट्रपति कलर अवार्ड से नवाजा गया हैजो हम सभी के लिए गर्व की बात है।
साइबर अपराध परअंकुश के लिए हेल्पलाइन सेवा-1930 शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 112 पर कॉल प्राप्त होते ही पुलिस 7 मिनट 5 सेकंड में मदद के लिए पहुंच जाती है। अब तकइस नम्बर पर 30 लाख कॉल आ चुकी है तथा इनमें से 93 प्रतिशत लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। डायल 112 सेवा को व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध करवाया गया है। संकट के समयव्हाट्सएप पर संदेश भेजकर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारद्वारा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य साइबर अपराध समन्वयकेन्द्र की स्थापना की है तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला में साइबरथानों की स्थापना की गई है। साइबर अपराध से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिएगुरुग्राम में देश का पहला ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया गया है। पासपोर्ट सत्यापनकार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए हरियाणा पुलिस को पांच बार पुरस्कृत किया गया है।सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के दैनिक भत्ते व एसपीओ का मानदेय बढ़ाया गया है। हरपुलिसकर्मी को साप्ताहिक विश्राम देने वाला हरियाणा देश का एकमात्र प्रदेश है।पुलिस कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 22 पब्लिक स्कूल स्थापित किए गए हैं। आत्मरक्षातकनीकों में प्रशिक्षित महिला पुलिस कमिर्यों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं मेंआत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
गंभीर अपराधों सेनिपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित- पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर नेमुख्यमंत्री तथा उपस्थितगण का अभिवादन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गंभीर अपराधोंसे निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। शहीदों के परिजनों को दीजाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर तीन गुणा कर दिया गया है तथा शहीद के बच्चों कोसरकारी नौकरी व आश्रित महिला को मासिक वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।उन्होंने कहा कि बैंक के साथ किए गए अनुबंध के तहत शहीद के आश्रितों को एक करोड़रुपये की सहायता राशि भी दी जाती है। सरकार द्वारा 35वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों केनिशुल्क स्वास्थ्य जांच की पहल की है। सरकार द्वारा जवानों व अधिकारियों के राशनभत्ते, वर्दीभत्ता को भी बढ़ाया गया है तथा मोबाइल अलाउंस की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं कोसुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देने व महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए 33 महिला थाने स्थापित किए गए हैं। अकेले में सफर करने वाली महिलाओं के लिए पुलिसद्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा शुरू की गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलगतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। राज्यों में साइबर अपराधरोकने के लिए 29 साइबर पुलिस थाने खोले गए हैं। साइबरहेल्पलाइन-1930 का कुशल क्रियान्वयन हो रहा है तथा इसेआपातकालीन सेवा डायल-112 से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि दीक्षांतपरेड समारोह में भाग लेने वाले 1265 जवानों में से 269 स्नातकोत्तर व 808 स्नातक है। उनमें से 1021 ग्रामीण तथा 244 जवान शहरी पृष्ठभूमि से है। सभी अपनाप्रशिक्षण पूरा करके जनसेवा के लिए समर्पित होने जा रहे हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शनकरने वाले तीन जवानों को किया गया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री ने पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जवानोंको प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कारप्राप्त करने वालों जवानों में प्रथम पुरस्कार सिपाही नरविंद्र सिंह, द्वितीयपुरस्कार सिपाही वकील कुमार तथा तृतीय पुरस्कार सिपाही जगबीर सिंह शामिल हैं।पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृतिचिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर रोहतक रेंज व पीटीसी सुनारिया केअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.के.राव, पुलिस उप महानिरीक्षक शिवचरण सहित अन्यअधिकारी उपस्थित रहे।