आज से आप किराएदार नहीं अपनी प्रॉपर्टी के बने मालिक - मुख्यमंत्रीआज से आप किराएदार नहीं अपनी प्रॉपर्टी के बने मालिक - मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ 11जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आजप्रदेश वर्षों से मालिकाना हक से वंचित 5000लोगों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहतसंपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किये  इसयोजना के तहत  20 सालसे भी अधिक अवधि से  बैठेव्यापारियों को कलेक्टर रेट पर उनकी सम्पति का मालिकाना हक़ दिया गया है।  

मानेसर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री शहरीस्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री वितरण एवं शहरी लाल डोरा सम्पति प्रमाण पत्रवितरण समारोह में श्री नायब  सिंहने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से लोग इस लाल डोरा  की समस्या से पीड़ित थे।  शहरी क्षेत्रों में ऐसेलोगों के पास संपत्ति तो थी  लेकिनसंपत्ति पर उनका  मालिकानाहक नहीं था।  विवादको लेकर कोर्ट में कई मामले लंबे समय से चले आ रहे थे जिसके कारण लोगों में एक भयका माहौल भी था कि कहीं उन्हें उनकी संपत्ति से वंचित न होना पड़े।  अगर कोई अपनी संपत्ति कोबेचना भी चाहता था तो बेच भी नहीं सकता था और ना ही इस पर कोई लोन मिलता था।  वर्तमान प्रदेश सरकार नेइस समस्या का समाधान करते हुए आम जनता को इस डर से मुक्त करने का कार्य  किया है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान हमनेचुनावी घोषणा पत्र में ऐसे सभी लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने का वादाकिया था और आज 5000 लोगलाभान्वित हुए है, उन्हेंमालिकाना हक़ मिला है।  उन्होंनेकहा कि लाल डोरा के अंदर स्थित संपत्तियों में से प्रदेश भर में लगभग दो लाखनागरिकों  को संपत्ति का लाभ मिलाहै।  आज के बाद उनकी संपत्ति  से उन्हें कोई नहीं हटासकता, आज से आप अपनीसम्पत्तियों के मालिक बन गए हैं। यह वे सम्पतियां है जिनका राजस्व अधिकारियों केपास अधिकार  कारिकॉर्ड नहीं था।

खुद की प्रॉपर्टी होना हर एक का सपना – मुख्यमंत्री

  मुख्यमंत्री ने व्यापारी के लिए संपत्तिको रोजगार के  साधनके साथ-साथ उसकी इज्जत बताते हुए कहा कि व्यापारी  को  व्यापार जमाने में सालोंलग जाते हैं और वह उनकी समस्या को भली भांति समझते हैं।  उन्होंने कहा किव्यापारी छोटा हो या बड़ा, सभीका एक ही सपना होता है कि उसकी स्वयं की दुकान हो और उनका यह सपना आज पूरा हो रहाहै। आज के बाद जो भी व्यापारी 20 सालोंसे ज्यादा किराए पर था अब वह कलेक्टर रेट पर इस संपत्ति को अपने नाम कर मालिक बनसकेंगे।

डबल इंजन की सरकार गरीब व्यक्ति के कल्याणके लिए निरंतर प्रयासरत

  मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 10 वर्षों में डबल इंजन कीसरकार ने गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए बहुत से कार्य किए हैं जिसका सीधा लाभपात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष परकटाक्ष  करते हुए कहा किपूर्ववर्ती  सरकारने 100 गज के प्लाट  गरीबों को देने की बाततो की, पर भोले-भाले लोगों कोबरगलाते रहे।  वर्तमानसरकार ने योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हुए सोनीपत में 5677 लोगों को 100 गज के प्लाट का कागज औरकब्ज़ा देने  कीशुरुआत की। इसके अतिरिक्त, गरीबव्यक्ति को प्लाट देने के लिए जहां पंचायत के पास भूमि उपलब्ध नहीं है वहां प्लाटखरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये देने का निर्णय भी लिया है।  साथ ही, श्रमिकों को भीयोजनाबद्ध  तरीकेसे 80 करोड़ रुपए का लाभ उनकेखाते में पहुँचाने  काकार्य किया गया है। 

जीएमडीए के तहत कई विकासपरियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 273 करोड़ रुपए की लागत सेगुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के तहत विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यासकिया जिसमें 14 करोड़की लागत से 12 परियोजनाओंका उद्घाटन और 259 करोड़रुपए की लागत से 25 परियोजनाओंका शिलान्यास शामिल है।

पीएम मोदी के नेतृत्व मेंदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा
  मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास को नई गतिदेने का काम वर्तमान सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है। 2014 से पहले प्रदेशमें विकास कहीं दिखता नहीं था।  आजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूरहा है।  लोगों के जीवन को सरलकरने का काम वर्तमान सरकार द्वारा निरंतर जारी है। केंद्र और राज्य सरकार ने आयुष्मान कार्डऔर चिरायु कार्ड जैसी अनूठी योजनाओं के माध्यम से 5 लाख रुपए के स्वास्थ्यका अधिकार गरीब आदमी को दिया है जिसके तहत हरियाणा में 1  करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र लोगइस योजना से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं। 
  मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से संवादकरते हुए कहा कि इस विकास की गति को और तेज करने  के लिए सरकार कार्य कर रही  है।  आज प्रदेश का हर जिलाफॉर लेन सड़क से  जुड़ाहै ।  सरकार की मंशा है कि आनेवाले समय में विकास की गति और भी तेज हो, इसकेलिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।