योगी आदित्यनाथ ने किया इंडी गठबंधन पर करारा प्रहारयोगी आदित्यनाथ ने किया इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार

चंडीगढ़, 20 मई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित इंडी गठबंधन तीखे प्रहार करते हुए कहा कि इन्होंने देश की भावना का कभी सम्मान नहीं किया। कभी यह भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारते हैं तो कभी अयोध्या में बने भगवान श्री राम मंदिर का विरोध करते हैं। अपनी चिरपरिचित शैली में योगी महाराज ने पूरे भाषण का फोकस हिंदुत्व पर रखा।

चंडीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में आयोजित योगी की जनसभा में उन्होंने कहा कि मैं प्रभु श्री राम की जन्मभूमि से आया हूं। आप सभी को जय श्रीराम…।उन्होंने अपने भाषण में मोदी के दस वर्षों के शासनकाल में आतंकवाद,भ्रष्टाचार और भुखमरी के साथ यूपी में गुंडाराज के खात्मे और विकास की बह रही बयार,लोकहित की योजनाओं,धर्म संस्कृति,आस्था और विरासत के सम्मान की बात रखी। 

उन्होंने कहा कि आज यूपी सहित कई राज्यों में पांचवें चरण का चुनाव चल रहा है। देश में चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और वह निश्चिंत होकर चंडीगढ़ में खड़े हैं,क्योंकि जो पूरे देश की भावना है,वही उत्तर प्रदेश की है और चंडीगढ़ भी कह रहा है कि आएंगे तो मोदी ही और जीतेंगे तो मोदी ही।खुद देश की जनता बोल रही है कि तीसरी बार मोदी सरकार फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जब चार सौ पार की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगते हैं,क्योंकि आजादी के बाद देश में 55 साल तक राज करने वाली कांग्रेस तो इस बार 400 सीटों पर चुनाव तक नहीं लड़ रही। कांग्रेस की यह हालत हो गई है कि जनता ने उसे 400 सीटों पर चुनाव लड़ने लायक भी नहीं छोड़ा और देश की यही जनता भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा लगा रही है।उन्होंने कहा कि जो राम का है, वही राष्ट्र का है, जो राम का है, वही हमारा है और जो बाकी हैं वह किसी काम का नहीं है।

योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कांग्रेसी तो पहले प्रभु राम को नकारती थे। अब कांग्रेस के एक बुद्धिमान नेता ने भारत में राम मंदिर के निर्माण पर ही सवाल खड़ा कर दिया। योगी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि भगवान श्रीराम का मंदिर यहां नहीं बन सकता तो कांग्रेस वालों आप जाकर इटली में ही बना लो।उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेसियों को भी प्रभु राम याद आने लगी है। उन्होंने कहा कि यह सब बातें कांग्रेस विनाशकाले विपरीत बुद्धि जैसी है और यही स्थिति कांग्रेस के सहयोगी दलों की है,क्योंकि वे भी राम मंदिर का विरोध करते रहते हैं। इन्होंने तो राम मंदिर बनाने के विषय पर लोगों और देश की न्यायिक व्यवस्था को भी डराने का काम किया था और कहने लगे थे कि राम मंदिर बना तो इसका विरोध होगा,खून की नदियां बह जाएगी,दंगा फसाद होगा।मगर एक तिनका तक नहीं हिला। हमने पहले ही कह दिया था कोई दंगा नहीं होगा,किया तो उल्टा टांग देंगे। और सब कुछ बहुत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म उत्तराखंड है,लेकिन सीएम यूपी में हूं। आज यूपी में सौहार्द का वातावरण है।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश के अलग अलग हिस्सों में बम विस्फोट होते थे। जब संसद सदस्य होने के नाते वह सदन में मामला उठाते तो कांग्रेस के नेता कहते थे यह तो सीमा पार से होता है,लेकिन 2014 के बाद इन सब पर रोक लग गई। अब अगर गलती से कहीं पटाखा भी फूट जाता है तो उसकी जांच से पहले पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विकास के साथ दुनिया में सम्मान दिलाने का काम किया है। अराजक तत्वों पर कार्रवाई हुई है। कोरोना काल जैसी वैश्विक महामारी में प्रधानमंत्री सबसे पहले आगे आये। देश की जनता इन सब बातों समझ रही है। योगी ने कहा कि हमारा देश कृतज्ञता व्यक्त करना जानता है और यह किसी से छुपा नहीं है। देश में भाजपा के प्रति जो वातावरण बना है,देश की जनता के इसी प्यार का परिणाम है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भुखमरी,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,आतंकवाद,नक्सलवाद,अराजकता का वातावरण कांग्रेस की देन है और देश में जब भी कोई संकट आता है तो देश छोड़ कर भागने वालों में पहला नाम राहुल गांधी का होता है। उन्होंने चंडीगढ़ वासियों से पूछा कि कोरोना के समय राहुल गांधी या मनीष तिवारी कभी उन्हें संकट से निकालने के लिए सामने आए थे क्या ? उन्होंने कहा कि राहुल तो कोरोनाकाल में यूपी भी नहीं आए थे,जहां से वे सांसद रहे थे। वहीं योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन और उनकी टीम द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि जो आपकी सुख और दुख की घड़ी में आपके साथ नहीं,जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं करता,उस पर वोट से चोट करने का समय आपके पास आ चुका है।

भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि रैली में भीड़ देखकर गदगद होकर बोले कि चंडीगढ़ में आज तक एसी रैली नहीं हुई।उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है।इसी के साथ चंडीगढ़ की कुछ समस्याएं उन तक पहुंची है। इनमें अलग अलग योजनाओं के तहत जिन्हें घर मिले हैं, उनकी ट्रांसफर और मालिकाना हक देने में जो दिक्कत आती है,उसका हल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार आने पर मालिकाना हक देकर किया जाएगा।शहर में लाल डोरे की समस्या कई वर्षों से चल रही है,इसका हल निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *