इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुक्खू की सरकार - बिंदलइतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुक्खू की सरकार - बिंदल

शिमला, 30 अप्रैल। हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार है।

जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में यदि रत्ती भर भी शर्म है तो अपनी सरकार के कामों के बूते पर जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने डेढ़ साल में 25000 करोड़ रुपए का कर्ज हिमाचल प्रदेश की जनता पर चढ़ा दिया और काम के नाम पर कुछ नहीं किया। केन्द्र की मोदी सरकार ने भारी भरकम राशियां आपदा राहत के लिए दी, उन राशियों में सरकार ने बंदर बांट करके जनता के पैसे का दुरुपयोग किया और चुनाव आने पर वोट मांगने के लिए केवल और केवल भाजपा को गाली देना, कांग्रेस के पूर्व विधायकों को गाली देना, पूर्व मुख्यमंत्री को गाली देना इस आधार पर वोट मांगे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की भाषा सड़क छाप हो गई है जिसमें वो जनता के प्रतिनिधियों को काले नाग बोलते हैं, भेड़ें बोलते हैं, मेंढक बोलते हैं और उनके मंत्री-संत्री सब उनकी भाषा दोहरा रहे हैं। ये कांग्रेस की हताशा, निराशा और बौखलाहट का सबसे बड़ा नमूना है। 

बिंदल ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2022 के चुनाव के बाद बयान देकर 97 प्रतिशत हिन्दू आबादी का अपमान किया और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी का एजेंडा सनातन को समाप्त करने का जोर-शोर से चल रहा है। कांग्रेस ने तय किया है कि ओबीसी आरक्षण का 6 प्रतिशत मुस्लिम को दिया जाए और अल्पसंख्यकों को 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं देश के लोगों पर वेल्थ टैक्स के नाम से अमेरिका पैटर्न पर टैक्स लगाया जाएगा।

बिंदल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की सरकार ने डेढ़ साल में एक भी स्कूल, अस्पताल, कार्यालय, संस्थान आदि नहीं खोला और प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए 1500 संस्थान बंद कर दिए। भाजपा ने कहा कि चले हुए अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, तहसील, उप-तहसीलें, पटवार सर्कल, वेटनरी डिस्पेंसरी ज आदि जो बंद किए हैं उसके लिए कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता से माफी मांगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में और प्रदेश में नेता विहीन, नीति विहीन हो चुकी है इसलिए सारे देश में कांग्रेस के लोग दनादन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हिमाचल की जनता ये जानती हे कि देश में सरकारी मोदी जी की बननी है और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी त्रिशंकु की तरह लटकी हुई है इसलिए प्रदेश के विकास के लिए और देश के हित के लिए प्रदेश का मतदाता भाजपा को, मोदी जी को वोट करेगा न कि डूबे हुए जहाज में सवार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *