महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री - लांबामहंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री - लांबा

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई और बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं ?

यह बात उन्होंने गुरुवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष नंदिता हुड्डा द्वारा कार्यभार संभाले जाने के दौरान कही। उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ का चुनाव ऐतिहासिक होगा। यहां के चुनाव की लहर हरियाणा, पंजाब में कांग्रेस की जीत तय करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं? उनका कहना था कि महंगाई और बेरोजगारी की वजह से महिलाओं को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है।

लांबा ने नंदिता हुड्‌डा को बधाई दी और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के साथ जोड़ने की अपील की। नंदिता हुड्‌डा ने कहा कि चंडीगढ़ में मनीष तिवारी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

अलका लांबा ने सवाल किया कि पिछले 10 साल में यहां का सांसद किरण खेर ने क्या काम किया। काम नहीं करने के कारण उनकी टिकट काट दी गई?

अलका लांबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी और मीनाक्षी लेखी को क्यों मार्गदर्शन मंडल में भेज दिया गया। भाजपा की ओर से दावा किया गया कि डा. हर्षवर्धन ने कोविड में अच्छा काम किया था फिर वे क्यों घर बिठा दिए गए।

चंडीगढ़ कांग्रेस में नाराजगी से जुड़े सवाल और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एक कैडर के गायब होने के सवाल पर उनका कहना था कि हमारा कांग्रेस परिवार एक है। आप जब घर में होते हैं तो क्या आप को गुस्सा नहीं आता है? यह देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, हम सब एक हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *