गर्मजोशी से हो रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागतगर्मजोशी से हो रहा है विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत

चंडीगढ़, 4 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी (मोदी की गारंटी की गाड़ी) का कड़कड़ाती ठंड के बीच हरियाणा के लोग गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार लोगों की न सिर्फ भावनाओं का सम्मान कर रही है, बल्कि उनकी समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान करा रही है। लोगों को केंद्र व हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। यहीं नहीं यात्रा के दौरान सांसद, विधायक और अधिकारी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का आकलन करते हैं और निदान की रूपरेखा भी तैयार करते हैं। यही बात लोगों को खूब भा रही हैं। यही वजह कि लोग यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं और दिन-प्रतिदिन उनकी भागीदारी बढ़ती जा रही है। 35 दिन में यात्रा में 3 लाख 33 हजार 642 लोग अपनी भागीदारी कर चुके हैं।

नारी को मिल रहा है सम्मान

        विकसित भारत संकल्प यात्रा गांवों-गांवों में पहुंच रही है। इस दौरान नारी सशक्तिकरण को पूरी तरजीह दी रही है। समाज में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को मौके पर ही सम्मान मिल रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 26217 महिलाओं को पुरस्कृत किया जा चुका है। इसी तरह से 39255 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। इसके साथ-साथ 5580 खिलाड़ियों को भी इनाम मिल चुका है।

स्वास्थ्य कैंपों का लोगों को मिल रहा है लाभ

        मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान न सिर्फ हरियाणा वासियों को केंद्र व प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिले, बल्कि हर पात्र तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचे। मौके पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी हो, इसी को ध्यान में रखकर यात्रा के बीच कार्यक्रम स्थलों पर स्टाल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी प्रदेश की निरोगी हरियाणा,आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा, टीबी मुक्त भारत योजना की जानकारी देने के साथ-साथ कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। इन कैंपों में अब तक 43738 लोग स्वास्थ्य की जांच करा चुके हैं। उन्हें मुफ्त दवाइयां भी मौके पर उपलब्ध कराई गई।

उज्जवला योजना के पात्र हो रहे हैं लाभान्वित

         विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मौके पर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थलों पर उज्जवला योजना के 8019 पात्रों को कार्ड बांटे गए। पात्रों का योजना का लाभ मिल रहा है। इसी तरह से आयुष्मान योजना के 11673 पात्रों को कार्ड उपलब्ध कराए गए। मौके पर कार्ड मिलने से लोग खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *