UP Loksabha Election

कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक युग का अंत हुआ

चंडीगढ़, 28 सितम्बर:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने डॉ. स्वामीनाथन के देहांत को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन के योगदान को रहती दुनिया तक याद रखा जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक के देहांत से एक बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नज़दीकी भविष्य हो पाना संभव नहीं लगता।
परिवार के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन का देहांत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
भगवंत सिंह मान ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।