मुख्यमंत्री भगवंत मान कल 50 हैडमास्टरों को ट्रेनिंग के लिए करेंगे रवाना : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 29 जुलाईः
मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान कल राज्य के सरकारी स्कूलों के 50 हैडमास्टरों को ट्रेनिंग के लिए रवाना करेंगे।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 50 हैडमास्टरों को विशेष ट्रेनिंग हासिल करने के लिए आई. आई. एम. अहमदाबाद भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आई. आई. एम. अहमदाबाद दुनिया भर में मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के लिए प्रसिद्ध है और पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के हैडमास्टरों को विशेष ट्रेनिंग दिलाने का फ़ैसला किया है। इन हैडमास्टरों को मोहाली से रवाना किया जायेगा।
स. बैंस ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार 138 प्रिंसिपलों को भी दुनिया भर में प्रसिद्ध शिक्षा संस्था से ट्रेनिंग करवा चुकी है।