भगवंत मान 28 जुलाई को बांटेगे 12500 कच्चे अध्यापकों को सेवाएं पक्का करने का पत्रः हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 21 जुलाईः
मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान 28 जुलाई दिन शुक्रवार को शिक्षा विभाग में काम कर रहे 12500 कच्चे अध्यापकों की सेवाएं पक्का (नियमित) करने सम्बन्धी पत्र सौंपेंगे। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस की तरफ से आज यहाँ दी गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के शिक्षा विभाग में काम कर रहे कच्चे मुलाज़िमों को पक्का करने सम्बन्धी सभी प्रक्रियाओं को अपनी देख-रेख में मुकम्मल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई, 2023 को शिक्षा प्रोवाईडर, स्पैशल इंकलूसिव टीचर( ईटीटी, ऐनटीटी और बीऐड्ड) और आई. ई. वालंटियरज़ को सेवाएं पक्की करने सम्बन्धी आर्डरों की कॉपी अपने हाथों से सौंपेंगे।
स. बैंस ने कहा कि यह अध्यापक बहुत लम्बे समय से बहुत कम वेतनों पर काम कर रहे थे। उनकी सेवाएं अब रेगुलर हो जाएंगी।